मुंगेली

प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों की ली बैठक..व्यय लेखा संधारण, सी विजिल, सुविधा एप, एमसीसी के संबंध में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली,02 नवंबर (ट्रैक सिटी) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने आज जिला कलेक्टोरट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने व्यय लेखा संधारण, सी विजिल, सुविधा एप, एमसीसी, इव्हीएम की फंक्शनिंग, रेंडमाइजेशन, कमिशनिंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक राजकुमार आर. मकवाना ने अभ्यर्थियों से व्यय लेखा संधारण की प्रक्रिया के संबंध में पूछा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संचालन नियम 1961 के अनुसार विधानसभा प्रत्याशी के लिए निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख रूपए रखी गई है। इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी को पृथक से बैंक खाता खोलना होगा तथा समस्त व्यय इसी खाते से किया जाएगा। उन्होंने वैध एवं अवैध व्यय, दैनिक लेखा, नगद रजिस्टर, बैंक रजिस्टर, खाते में विभिन्न माध्यमों से जमा राशि एवं उसके आहरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्री मकवाना ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को नामांकन की तारीख से परिणाम घोषणा तक सभी व्ययों का पृथक एवं सही लेखा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 07, 11 एवं 15 नवंबर को लेखे का निरीक्षण किया जाएगा।
पुलिस प्रेक्षक रामसिंह ने सभी अभ्यर्थियों से जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सी विजिल एप के माध्यम से चुनाव कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के संबंध में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है। उन्होंने आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि मतदाता पूरे आत्मविश्वास से भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले सकें।
सामान्य प्रेक्षक गंगाधरण डी. ने अभ्यर्थियों को निर्वाचन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन एवं अनुमति की स्थिति की जांच के लिए सुविधा एप प्रदान किया गया है। इस एप के माध्यम से अभ्यर्थी या उनके समर्थक घर बैठे चुनावी सभा या प्रचार सामाग्री लगाने की अनुमति ले सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप चुनाव कार्य में सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने कहा कि जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विधिवत व्यवस्थाएं कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दिव्यागों एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री देव ने इव्हीएम के रेंडमाइजेशन एवं कमिशनिंग के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 04 नवंबर को इव्हीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जाएगा तथा 06 व 07 नवंबर को इसकी कमिशनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को वाहन, लाउडस्पीकर के प्रयोग, नुक्कड़, रैली तथा सभा करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता के साथ निगरानी की जा रही है। चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 94062-75513, 86410-02203 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने सभी लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में शत प्रतिशत भागीदारी की अपील की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण तिवारी, मुंगेली आरओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी आरओ श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button