Uncategorized

प्रेमी जोड़े ने किया जहर सेवन.. लड़की की मौत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

उरगा/कोरबा (ट्रैक सिटी) उरगा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं  जहाँ नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने के लिए जहर सेवन कर लिया. दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई है. वहीं युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. जानकरी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत सरगबुंदिया स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में प्रेमी जोड़े मिले. राहगीरों ने इसकी सूचना 112 की टीम को दी. जहां से उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं प्रेमी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को भी दी गई. नाबालिक प्रेमी जुड़े के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है.

फोन पर परिजनों ने बताया कि दोनों पिछले 3 दिनों से घर से लापता थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गई है थी. मामले में पुलिस अपने स्तर पर खोजबीन कर रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था.बताया जा रहा है कि स्टेशन मास्टर प्रेमी जोड़े को स्टेशन में बैठे हुए देखा था. जिसके बाद प्रेमी जोड़े स्टेशन के आगे चले गए थे. जब प्रेमी जोड़े नहीं जहर का सेवन किया, उसके बाद राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और घटनाक्रम की जानकारी हुई. बताया जा रहा की प्रेमी जोड़े दोनों शादी करने वाले थे जो परिवारिक रुप से घरवाले तैयार नहीं थे. विरोध करने पर दोनों घर से ही भाग गए. दोनों प्रेमी जोड़े रायपुर भाटापारा के निवासी हैं.

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button