Korba

फांसी के फंदे पर लटका मिला पत्नी का शव, पति का दूसरे युवती के साथ था अवैध संबंध।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों का आरोप है कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव का है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के मुताबिक, कविता जायसवाल (24 साल) का मायका पदमपुर मुंगेली जिला में है। तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ कविता जायसवाल की 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया कविता की शादी के 6 महीने तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। उसके बाद पति कामेश जायसवाल की करतूत सामने आने लगी।

*2 महीने से हो रहा था महिला पर अत्याचार*

बताया जा रहा है कि पति के अन्य युवती से संबंध होने के कारण घर मे कलह का वातावरण बना हुआ था। 2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार हो रहे थे। इससे पहले समस्या को हल करने के लिए मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजे नहीं निकल सके।

*दूसरी लड़की को लेकर घूमता था जीजा*

कविता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा का किसी दूसरे युवती के साथ अवैध संबंध था। इसके बाद से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था। बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानता था। किसी दूसरी लड़की को लेकर घूमता है। इस बात पर कविता ने बार-बार आपत्ति जताई लेकिन वो नहीं माना और परेशान थी। इसके चलते उसकी बहन ने यह कदम उठाया है।

*जांच में जुटी पुलिस*

उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। कविता की मौत को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button