कोरबा

बकायादारों की 04 दुकानों को सील किया निगम ने

सम्पत्तिकर व दुकान किराया बकाया राशि जमा न करने पर निगम ने की कार्यवाही।

कोरबा(ट्रैक सिटी) – नगर पालिक निगम केारबा द्वारा आज बकायादारों के द्वारा सम्पत्तिकर व दुकान किराये की राशि निगम कोष में जमा न किये जाने के कारण कोरबा शहर की 02 दुकानों एवं रविशंकर नगर की 02 दुकानों कुल 04 दुकानों को सील कर दिया गया, साथ ही बकायादारों को हिदायत दी गई कि वे बकाया करों की राशि निगम कोष में शीघ्र जमा करायें, चूंकि सीलिंग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, अतः समय पर बकाया राशि जमा कराकर कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचें।

यहाॅं उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा सम्पत्तिकर, भवन दुकान किराया सहित अन्य बकाया करों की राशि की वसूली हेतु लगातार बकायादारों, करदाताओं को नोटिस जारी कर बकाया कर की राशि निगम कोष में जमा कराने का आग्रह किया जाता है, किन्तु कतिपय बकायादारों द्वारा सम्पत्तिकर व भवन दुकान किराये की राशि जमा नहीं कराई जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप निगम को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, शहर के विकास कार्यो एवं नगर सुविधाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है, बकाया करों व दुकान किराये की वसूली हेतु निगम द्वारा लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आज इसी कड़ी में शहर में 04 दुकानों को निगम ने सील कर दिया है। निगम के संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि आज की गई सीलिंग की कार्यवाही के दौरान निगम के वार्ड क्र. 13 स्थित फर्नीचर दुकान, वार्ड क्र. 06 मेन रोड कोरबा स्थित वर्षा ट्रेडिंग दुकान तथा पं.रविशंकर शुक्ल नगर स्थित निगम की दुकान क्र. 31 सारी हब एवं दुकान क्र. 34 श्रद्धा रेफ्रिजरेशन को सील कर दिया गया है।

जमा करायें बकाया राशि, असुविधा से बचें

निगम द्वारा बकायादारों, करदाताओं से अपील करते हुये कहा गया है कि निगम द्वारा बकाया करों व दुकान किराये की बकाया राशि को जमा कराने हेतु भवन दुकान की सीलिंग की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, अतः बकाया कर राशि निगम कोष में शीघ्र जमा करायें तथा सीलिंग या अन्य कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचें। निगम ने उनसे कहा है कि समय पर करों की राशि जमा न करने पर निगम को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है, विकास व कार्य व नागरिक सेवाएं प्रभावित होती है, अतः समय पर करों का भुगतान कर शहर के विकास व नागरिक सेवाओं की बेहतरी हेतु अपना सहयोग दें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button