कोरबा

बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने आम आदमी पार्टी के जिला सचिव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

कोरबा (ट्रैक सिटी) बढ़ती हुई महंगाई से सभी परेशान हैं इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी कोरबा जिला सचिव शत्रुघ्न साहू ने बढ़ती हुई महंगाई को कम करने और आम जनता को राहत देने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पत्र लिखा है।
आम आदमी पार्टी के जिला सचिव शत्रुघ्न साहू ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पत्र में उल्लेखित है कि बढ़ती हुई महंगाई ने परिवारो की कमर तोड़ रखी है सब्जियों एवं अनाज के दाम आसमान छू रहे हैं मौजूदा समय में एक साधारण परिवार को घर चलाने में काफी मुश्किल हो रही है। बढ़ती हुई महंगाई को काबू में रखने के लिए सरकार जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं जिससे कि आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button