कोरबा

बरबसपुर में शराब दुकान का प्रस्ताव निरस्त, महिलाओं ने जताया जयसिंह अग्रवाल का आभार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत बरबसपुर में प्रस्तावित नई शराब दुकान खोलने का विरोध आखिरकार रंग लाया। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं के कड़े विरोध और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद आबकारी विभाग ने बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया।
शराब दुकान खोले जाने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध जताते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से समर्थन मांगा था। ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए श्री अग्रवाल बरबसपुर पहुंचे और कहा था कि जहां ग्रामीणों की इच्छा नहीं होगी, वहां शराब दुकान खोलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने मौके से ही कोरबा जिला आबकारी अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर प्रस्ताव पर रोक लगाने तथा ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की थी।
प्रस्ताव निरस्त होने के बाद बरबसपुर की करीब 50-60 महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचा और उनका आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके साथ खड़े होने के लिए वे श्री अग्रवाल की आभारी हैं।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि ग्रामीणों की एकजुटता और उनकी भावना की जीत है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता और ग्रामीणों के अधिकार एवं हित के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बरबसपुर की महिलाओं की एकजुटता और दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा कि जनता की इच्छा और सामाजिक हित से जुड़े मामलों में उनकी आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button