कोरबा

बाँकीमोंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती के तीन मामलों का खुलासा

चार आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया; वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बाँकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है।
पुलिस के अनुसार थाना बाँकीमोंगरा क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन और सूराकछार खदान सहित दीपका खदान में विगत दिनों डकैती की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में थाना बाँकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 148/2026 एवं 131/2026 तथा थाना दीपका में अपराध क्रमांक 01/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरणों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की जानकारी जुटाई। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजपाल चौहान (22 वर्ष), निवासी जामनीमूड़ा, थाना पाली; फिरोज मेमन (27 वर्ष), निवासी भिलाईबाजार, थाना हरदीबाजार; निकेश कुमार कश्यप (21 वर्ष), निवासी शुक्लाखार, थाना बाँकीमोंगरा; तथा होरीलाल केवट (24 वर्ष), निवासी शांतिनगर, थाना कुसमुंडा के रूप में हुई है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रकरण में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तीनों मामलों में आरोपियों की भूमिका, वारदात में शामिल अन्य लोगों तथा लूटे गए सामान के संबंध में विवेचना आगे जारी है।
बाँकीमोंगरा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी, डकैती और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button