कोरबा

बांकीमोगरा पुलिस के द्वारा कथित सूदखोरों पर की गयी कार्यवाही

प्रार्थी के रकम लौटाने के बाद भी एटीएम के माध्यम से पैसे निकालने का आरोप

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में बांकीमोगरा पुलिस के द्वारा कुसमुंडा निवासी की शिकायत पर कर्जा एक्ट के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार बताया जा रहा है, पुलिस ने बताया कि प्रार्थी के द्वारा अपनी पुत्री के विवाह के लिए डेढ़ लाख रुपए ब्याज पर लिया गया था प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया की मूलधन और ब्याज सहित सम्पूर्ण अदायगी के बावजूद भी संबंधित व्यक्तियों द्वारा एटीएम और पेमेंट स्लिप के माध्यम से हर महीने पैसे निकाल लिए जा रहे थे। पैसे मांगने जाने पर गाली-गलौज देकर भगाया जा रहा था।
प्रार्थी की शिकायत पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से अनेक लोगों के एटीएम कार्ड, परिचय पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए जाने की जानकारी मिली हैं एवं पुलिस द्वारा उसके सहयोगी दूसरे केहत आरोपी की तलाश जारी है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button