कोरबा, 17 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध कैस फ्लो रोकने हेतु दिशा-निर्देश एवं दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को वाहन जांच के दौरान थाना बांगो बैरियर के सामने नगदी रकम आठ लाख रुपये को परिवहन करते बरामद कर रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष नागर, उनि महासिंह, सउनि सुखलाल सिदार ,प्रआर शिव शंकर परिहार, आर अभिषेक पांडे, सुरेश, रामकुमार पैकरा, लालचंद शामिल रहे।

