कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले में बालको क्षेत्र अंतर्गत फुटका पहाड़ कॉफी प्वाइंट के रास्ते में दो दोस्त अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे बताया जा रहा हैं की उस दौरान एक बाइक चालक बाइक से अपना नियत्रंण बाइक खो दिया और हादसे का शिकार हो गया।
उसे आस-पास के लोगों की मदद से उठाया गया और फिर किसी तरह आनन-फानन में बालको अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। उसे लगी चोट की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वहां से बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में बालको पुलिस की ओर से कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

