कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। दर्री रोड रामसागर पारा स्थित मोहल्ले वासियों ने बिजली बंद होने की समस्या लेकर रोड पर चक्का जाम कर दिया है वार्ड वासियों का आरोप है कि बिजली संध्या 7:00 बजे से लाइट बंद होने के बाद अभी तक चालू नहीं किया गया है। वार्ड वासियों का कहना है कि बार-बार सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग से अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी यहां पर नहीं आया है और ना ही बिजली सुधार का कार्य किया गया है।

