कोरबा

बिजली, सड़क-पानी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में स्मार्ट मीटर बदलने, महंगी बिजली दरों, 400 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना, खराब सड़कों, शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों का समय नजदीक है, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई से लेकर सफर तक आम आदमी महंगाई से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि चीनी 40 रुपये से बढ़कर 72 रुपये किलो और प्याज 25 रुपये से बढ़कर 45 रुपये किलो तक पहुंच गया है। रसोई में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आम और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में दो वर्षों के दौरान पांच बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं 400 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन कर इसे बंद करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद के कार्यकाल में विपक्ष के नेता सड़कों से बजरी-गिट्टी उठाकर महापौर के चेंबर में रखकर विरोध जताते थे। आज शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों की स्थिति खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि बरसात के दौरान निगम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में भी विफल रहा।
उन्होंने कहा कि शहर सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन निगम के 17 माह के कार्यकाल में शहरवासी इन सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी इस मुद्दे पर मौन रहने का आरोप लगाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 24 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर सकारात्मक पहल की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों में सुधार, मरम्मत और नवीन निर्माण के कार्य शुरू नहीं किए गए तो 11वें और 12वें दिन निगम कार्यालय के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन कर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
बैठक को श्याम सुंदर सोनी ने भी संबोधित किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू ने किया। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, अजा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्यक्ष गजानंद साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button