कोरबा

बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लगा विशेष आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, नाड़ी परीक्षण से मरीजों को मिला स्वास्थ्य परामर्श।

बिलासपुर (ट्रैक सिटी)/ जिला न्यायालय बिलासपुर परिसर में शनिवार 09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाड़ीवैद्य एवं ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करते हुए बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का नाड़ी परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

शिविर के दौरान डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने लोगों की नाड़ी जांच कर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का आयुर्वेद पद्धति से उपचार एवं परामर्श दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को शरीर की प्रकृति के अनुसार खानपान और जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए बताया कि संतुलित आहार-विहार और नियमित दिनचर्या से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति यदि अपनी प्रकृति के अनुरूप दिनचर्या अपनाए तो लंबे समय तक स्वस्थ और निरोग जीवन जी सकता है।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आयोजित इस विशेष आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार पद्धति, रोगों की पहचान और प्राकृतिक जीवनशैली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अश्विनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी एवं कुश गुप्ता ने विशेष रूप से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button