कोरबा

बुधवारी बायपास पर कार-ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, कई घायल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। बुधवारी बायपास रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन-चार महिलाओं, एक बच्चे समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एक लड़की के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
नाबालिग चला रहा था ई-रिक्शा: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय ई-रिक्शा एक नाबालिग चालक चला रहा था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07


दोनों वाहन तेज रफ्तार में: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार और ई-रिक्शा दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।
पुलिस ने संभाला मोर्चा: सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। सीएसईबी चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवक: हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक के 15-20 साथी कथित तौर पर लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
थाना प्रभारी ने संभाली स्थिति: थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने युवकों को फटकार लगाते हुए उनके हाथों से डंडे ले लिए। पुलिस की तत्परता से मौके पर विवाद बढ़ने से बच गया।


कार पर पुलिस मोनो होने का दावा: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पर पुलिस का मोनो लगा था और चालक को पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नशे में वाहन चलाने की चर्चा: हादसे के बाद कार चालक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
जांच के बाद साफ होगी तस्वीर: पुलिस अब दुर्घटना के कारण, दोनों वाहनों की गति, चालक की स्थिति और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button