कोरबा

बेटी की शादी में लोगों को बांटा हेलमेट

सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा अंचल में एक शादी समारोह में अनोखा दृश्य देखने को मिला। मुड़ापार निवासी सेद यादव नामक व्यक्ति के परिवार ने शादी में शामिल होने आए मेहमानों को हेलमेट देकर सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया। इस पहल की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
मुड़ापार निवासी सेद यादव का परिवार निवास करता है, जहां एक ही परिवार में 38 सदस्य हैं। सेद कुमार यादव की बड़ी बेटी नीलिमा यादव स्पोर्ट्स टीचर है, जिसकी शादी बिलाईगढ़ जिले के लंकाहुडा गांव में रहने वाले खम्हन यादव से हुई है। बेटी नीलिमा यादव के शादी कार्यक्रम के दौरान सेद यादव के यहां बाइक से मेहमान आए थे। सेद यादव ने बाइक से आए मेहमानों को हेलमेट देकर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरूक किया। वहीं पारिवारिक सामूहिक कार्यक्रम भी किया गया। इसमें घर के 12 सदस्यों ने हेलमेट पहनकर गाने में डांस किया। कार्यक्रम को देखने आसपास की बस्ती के लोग भी पहुंचे थे, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
छत्तीसगढ़ कल्चर को जिंदा रखने पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी
इसके अलावा इस शादी कार्यक्रम में मनमोहन गढ़वा बाजा का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। सेद यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ कल्चर को जिंदा रखने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की।
सेद यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब पी कर वाहन न चलाए। शराब पीकर वाहन चला रहे चालक के साथ भी न बैठे। आए दिन शराब के नशे में सड़क हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की जान तक जा रही है, ऐसे लोगों को जागरूक करने इस तरह का कार्यक्रम रखा गया।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button