कोरबा

भवानी मंदिर के पास हसदेव नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में भवानी मंदिर के समीप हसदेव नदी में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने भवानी मंदिर के पास हसदेव नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि शव नदी में कहां से आया। पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच के बाद ही मृतक की पहचान और घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।फिलहाल अज्ञात शव मिलने की घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button