कोरबा (ट्रैक सिटी) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छ.ग. कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार राहुल गांधी के “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के सफल आयोजन एवं संचालन हेतू पूर्व कैबिनेट मंत्रीगण जयसिंह अग्रवाल, डॉ. शिव डहरिया, अमरजीत भगत एवं उमेश पटेल को प्रदेश संयोजक बनाते हुए जिलेवार पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया हैं।
जिसके तहत कोरबा जिले के लिए पूर्व विधायक नोबेल वर्मा एवं यू.डी. मिंज को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उक्त आदेश जारी करते हुए कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रदेश संयोजको एंव जिला पर्यवेक्षकों से आग्रह करते हुए “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के प्रस्तावित जिलों में दौरा कर यात्रा को सफल बनाने समूचित योजना बनाने को कहा है। उपरोक्त समस्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।

