कोरबा

संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान की नई पहचान।

जनसमस्या निवारण शिविर से मिली राहत, धर्मेंद्र राजवाड़े के चेहरे पर झलकी खुशी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*मिला डिजीटल किसान किताब*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आमजनों के लिए राहत, विश्वास और त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही हैं। शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले भर में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कनकी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे लोगों में शासन के प्रति बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत मिलता है।

यह शिविर ग्राम कनकी के निवासी धर्मेंद्र कुमार राजवाड़े के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हुआ। उन्हें शिविर के माध्यम से डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई, जो उनके कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस सुविधा से न केवल उनकी खेती-किसानी के कार्यों में सहजता आएगी, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी अब उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धर्मेंद्र कुमार राजवाड़े ने बताया कि वे एक कृषक हैं और लंबे समय से खेती का कार्य कर रहे हैं। उनके पास लगभग 8 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। परिवार में चार सदस्य हैं और खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है। उन्होंने बताया कि डिजीटल किसान किताब मिलने से अब उन्हें फसल विक्रय, ऋण प्राप्ति तथा अन्य कृषि संबंधी प्रक्रियाओं में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button