Korba

मड़वारानी पहाड़ से जवारा विसर्जन यात्रा से अंचल हुआ रोशन

कोरबा (ट्रैक सिटी) चैत्र नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन राम जन्मोत्सव के दिन मड़वारानी पहाड़ पर जवारा विसर्जन यात्रा पहाड़ से निकलकर हसदेव नदी किनारे पहुंची। लंबी कतार में सिर में जवारा लेकर चल रहीं महिलाएं और युवतियों की अगुवाई में ग्रामीण अंचल रोशन हो रहा था। अपने आप में यह एक आकर्षक नजारा था। सिर में जवारा धारण कर पहाड़ से उतरते हुए महिलाएं और युवतियों की भीड़ देखने के लिए आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे हुए थे। पहाड़ से उतरती जवारा विसर्जन यात्रा में भक्ति और आस्था के साथ ग्रामीण संस्कृति की अनुठा संगम नजर आ रहा था। इस ऐतिहासिक और अलौकिक दृश्य को सैंकड़ों लोगों के द्वारा अपने कैमरे में कैद करते देखा गया। भक्ति गीत के साथ हरि भरी वादियों और पहाड़ से उतरती महिलाएं हसदेवी नदी पर पहुंचकर पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ जवारा का विसर्जन किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button