Korba

महाआरती के साथ जलाराम मंदिर में मनाया गया उत्सव

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा अंचल सहित पूरे जिले में चैत्र नवरात्र की नवमी के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। नवरात्र के अंतिम दिन देवी दरबारों में मनोकामना ज्योति जवारा कलश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवतियां, महिला एक समान परिधान पहन शामिल हुईं।
श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति द्वारा रामनवमी का पर्व मनाया। रविवार की सुबह डीडीएम रोड स्थित मंदिर परिसर में श्रीराम धुन व भजन समाज के लोगों द्वारा गाया गया। इसके बाद श्रीराम भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर में भगवान श्रीराम की महाआरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया। अंचल में जगह-जगह भक्तों को भोग व प्रसाद बांटे गए रामनवमी उत्सव पर जहां एक ओर कन्या पूजन व भोज का सिलसिला जारी रहा वहीं समाज से जुड़े लोगों के द्वारा भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इसके लिए नया बस स्टैंड, राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी, बुधवारी, शारदा विहार, जलाराम मंदिर डीडीएम रोड, पुराना बस स्टैंड, एम.पी.नगर, कपिलेश्वरनाथ मंदिर रविशंकर शुक्लनगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में भी स्टाल लगाकर भोग प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें लोग उत्साह से शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button