कोरबा

महापौर ने किया डस्टबिनों का वितरण

नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग के लिये किया अपील

कोरबा (ट्रैक सिटी)। आज महापौर राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 14 अंतर्गत मैंगजीनभांठा पहुंचकर नीले व हरे रंग के डस्टबिनों का वितरण घर-घर पहुंचकर किया तथा उन्हें समझाईश दी कि घर से निकलने वाले गीले कचरे को हरे रंग के डस्टबिन में व सुखे कचरे को नीले रंग के डस्टबिन में सुुरक्षित रूप से रखे। दूसरे दिन आने वाली स्वच्छता दीदिययों के वाहन में ही डाले,  इधर-उधर गली मोहल्लों में न फेंके, अपने वार्ड एवं शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमारे कोरबा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवान नेे स्वच्छता महाभियान के दौरान विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वार्डो के नागरिकों को डस्टबिनों का वितरण किया तथा वार्ड की स्वच्छता का जायजा लेने पहुंचे थे, तब उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा था कि कोरबावासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए एवं अपने तथा अपने परिवार को स्वस्थ्य रखे, इसके लिए अपने घरों के आस पास गंदगी न होने दें और न ही किसी को गदंगी करने दें।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button