बरबसपुर में प्रस्तावित नवीन ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र
इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए महापौर ने बताया कि कोरबा शहर में भारी यातायात वाहनों के प्रवेश से हो रही दुर्घटनाएं एवं प्रदूषण की वजह से स्वास्थ्य जनित बीमारियों से निजात पाने के लिए बरबसपुर में नवीन परिवहन नगर का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। निगम द्वारा उक्त निर्माण के लिए 37 करोड़ का टेंडर किया जाकर स्वीकृति के लिए शासन के पास प्रेषित किया गया था ।
इसी प्रकार अग्रसेन तिराहा से नहर पुल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए ₹200 लाख की राशि की स्वीकृति के बाद भी सड़क नहीं बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की। इसके अतिरिक्त अधोसंरचना मद से पूर्व में स्वीकृत परंतु अप्रारंभ कार्यों के पुनर्स्वीकृति के लिए भी पत्र मुख्यमंत्री को महापौर ने सौंपा। साथ में पार्षद निधि से विकास कार्य कराये जाने हेतु रुपए 10 लाख प्रति वर्ष प्रति पार्षद की स्वीकृति, एल्डरमेन के लिए रुपए 8 लाख का प्रतिवर्ष विकास कार्य कराये जाने की स्वीकृति, निगम क्षेत्र अंतर्गत निर्मित अटल आवास भवनों का मरम्मत कराये जाने, जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रो का नवनिर्माण एवं मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी कंेद्रो को तत्काल मरम्मत कराए जाने एवम वार्ड क्रमांक 14 में एक नया आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने संबंधी मांग पत्र महापौर राजकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया.
Leave a Reply

