कोरबा

महिला 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर वसूली का लगया था आरोप,20 सितंबर को कार्रवाई के दौरान भागी थी।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजकम्मा आवासपारा में 22 वर्षीय सैजल उर्फ पिंकी ध्रुव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 7.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर को हुई कार्रवाई के दौरान पिंकी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गई थी। उस दिन उसकी साथी भगवती ध्रुव 13.2 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ी गई थी।

इसके बाद से आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी और आरक्षक अभिषेक चौहान की टीम पिंकी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गुरुवार को टीम ने राजकम्मा आवासपारा में दबिश दी और उसे पकड़ लिया।पिंकी का भाई भी तलाश में, टीम को देखकर भागा।

बताया जा रहा है कि मामले में पिंकी के भाई की भी तलाश की जा रही है। आबकारी टीम उसे पकड़ने पहुंची थी, लेकिन वह मौके से भाग निकला। उसकी तलाश जारी है। दो पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप लगाया था पिंकी की गिरफ्तारी की चर्चा उसके पुराने मामले को लेकर भी हो रही है। बताया जा रहा है कि पिंकी और उसके भाई ने कटघोरा थाने के दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उस शिकायत के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। अब इसी मामले की शिकायतकर्ता पिंकी खुद अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ी गई है।

महुआ और MP से आने वाली शराब पर नजर आबकारी अधिकारियों के मुताबिक, अवैध शराब की बिक्री और महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों ने बताया कि टीम का विशेष फोकस महुआ शराब और मध्य प्रदेश से आने वाली अवैध शराब की तस्करी को पकड़ने पर है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button