कोरबा(ट्रैक सिटी)। वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन एवं पंजाब किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्तावधन में 1 से 5 जुलाई 2023 तक लवली प्रोफीशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की व्यायाम शिक्षिका पूजा पांडेय ने किकबाक्सिंग के रिंग इवेंट फुल कांटेक्ट, लो किक एवं के वन इवेंट्स मे निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल एवं पंजाब किकबाक्सिंग एसोसियेशन की अध्यक्ष आई.आर. एस. श्रीमती गरिमा सिंह पंजाब सरकार ने स्मृति चिन्ह एवम प्रमाण पत्र प्रदान कर इन्हें सम्मानित किया।
उक्त प्रतियोगिता में देशभर के 29 राज्यों के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के 52 किकबाकसर और 8 आफिशियल की टीम हुई ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया और 12 स्वर्ण,9रजत तथा 9 कांस्य जीतकर पदक तालिका अनुसार राज्य की टीम को देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
पूजा की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, कल्यानिका पालिक स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी हिमद्रि मुन प्राचार्य डॉक्टर विनीत गाबा छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवम किकबॉक्सिंग अकादमी की संचालक प्रीति मिश्रा एवम आरती ग्रुप आफ कंपनी के डायरेटर राजीव अग्रवाल,मनीष मण्डल, राजीव मुंदड़ा, सहित एसोसियेशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

