कोरबा (ट्रैक सिटी)। मिडिल स्कूल बिंझरा मे शाला प्रबंध समिति की बैठक मे प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने सदस्यो को सत्रारंभ मे अपने स्कूल के विकास कार्यक्रम व नवाचार गतिविधियो की सततता से अवगत कराया तथा विगत वर्षो की भांति सामुदायिक सहयोग से शैक्षिक, अधोसंरचना व सांस्कृतिक तथा कौशल विकास के लिये सहयोग की अपील की।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान के साथ उपस्थित पालको व निःशुल्क सेवाभावी से शिक्षको की कमी से जुझ रहे स्कूल की शैक्षिक मदद दे रहे कुमारी गंगा कंवर व कुमारी अनुराधा चौहान ने विद्यार्थियो को गणवेश और पाठ्यक्रम पुस्तके वितरित कर बच्चो का हौसला अफजाई किया। सदस्यो ने विद्यालय विकास मे योगदान व सहयोग का आश्वासन दिया,सभी सदस्यो ने चार साल से खनन पश्चात बंद पडे बोर मे प्रधानपाठक सर्वेश सोनी के प्रयास व पूर्व सरपंच श्रीमती सुभद्रा कंवर के सक्रियता से एसईसीएल गेवराक्षेत्र के द्वारा पंप स्थायित्व कर दिये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की तथा किचन गार्डनके लिये ट्रेक्टर जुताई कार्य संपन्न कराने पर रसोईयो को साधुवाद दिया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्यारानी ठाकुर तथा आभार शिक्षक टिकैतराम निर्मलकर ने किया।

