कोरबा(ट्रैक सिटी)। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध से 16 अगस्त की शाम करीब 4 बजे तक कुल 9 गेट खोले गए हैं। सभी गेटों की ओपनिंग मिलाकर कुल 6.00 मीटर है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 16,700 क्यूसेक बनी हुई है, जबकि गेटों से 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इसके अलावा जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है।
वर्तमान में बांध का जल स्तर 358.60 मीटर है, जो कुल भराव क्षमता का 93.65 प्रतिशत है। पिछले 7 घंटे में जल स्तर करीब 7 सेंटीमीटर नीचे आया है।
बताया गया है कि जल स्तर 358.32 मीटर (92 प्रतिशत) तक नीचे आने तक बांध के गेट खुले रहने की संभावना है।
इसके बाद गेटों को बंद किए जाने की संभावना है। बांध में लगातार आ रहे पानी को जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से बाहर निकाला जाएगा।

