बलरामपुर

मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से मिली बेहतर चिकित्सा सुविधा।

स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से बिन्दो को मिला नया जीवन आमजनों की सहारा बनी योजना।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ जीवन अनिश्चित है और कभी भी कोई भी घटना घटी जा सकती है, जिससे हमारे जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ बिंदोबाई के साथ। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड राजपुर के ग्राम खुटनपारा निवासी बिन्दोबाई एक दिन घरेलू सामान खरीददारी के लिए बाजार जा रही थी तभी अचानक एक सड़क दुर्घटना में उसके सिर और कमर, पैर पर चोटें आईं। चोटों के कारण उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यकता पड़ी, तब प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर किया गया। वहां बताया गया आंतरिक रूप से उन्हें गंभीर चोटें आई है। सामान्य परिवार से होने के कारण श्रीमती बिन्दोबाई को अचानक आये विपदा से परिवार पर आर्थिक संकट का बोझ उनको मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। आर्थिक स्थिति इलाज कराने में आड़े आ रही थी। तब बिंदु को  मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने योजना का सहारा लिया। इस योजना के तहत उसे इलाज के लिए आर्थिक मदद मिली और उसका उपचार सही तरीके से हुआ। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के द्वारा बिंदु को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं, और वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने जीवन की सामान्य अवस्था में लौट आई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा संचालित की जा रही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना साबित करती है कि संकट के समय सही मदद मिलने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने बिंदु को नया जीवन दिया, जिससे वह बिना किसी वित्तीय बोझ के उपचार करवा पाई। उन्होंने इस नव जीवन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button