कोरबा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे में साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहना और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज साइबर अपराध एक गंभीर अपराध की श्रेणी में है और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अलग-अलग तरीकों से लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान के माध्यम से आम नागरिकों तक जागरूकता का संदेश पहुंचा रही है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर तक साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी मिल सके।

विधायक अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल पर सावधानी बरतें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तुरंत सतर्क होकर उचित माध्यम से इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जागरूकता का विषय है। यदि हम स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी सावधान करें, तो साइबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आइए, साइबर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, पत्रकारगण उपस्थित थे।

*’आप भी “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें’*

अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। साइबर जागरूकता से जुड़ी अपनी Selfie अपलोड करें और / cgpolicedept को टैग करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button