रायपुर

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सुप्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने की सौजन्य मुलाकात

गौवंश संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की सराहना की

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

track city news मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य मुलाकात की। देवी चित्रलेखा  से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ में गौ-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाई जा रही गोधन न्याय योजना की जानकारी दी। देवी चित्रलेखा ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर ने मुख्यमंत्री को खुद की लिखी हुई श्रीमद् भगवद् गीता की पुस्तक भी भेंट की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

      मुख्यमंत्री ने देवी चित्रलेखा को बताया की हमारी सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठनों के माध्यम से गोधन न्याय योजना का संचालन कर रही है। इस योजना में 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। इससे गौ वंश की सुरक्षा के साथ साथ गौपालकों एवं आम लोगों की आमदनी में भी वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने उन्हें गौठानों में गोबर से बनाए जाने वाले उत्पादों की भी जानकारी दी और बताया की गौठान कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त मॉडल बनकर कर उभर रहे हैं।

     देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने  मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी संस्था के द्वारा हरियाणा के पलवल जिले में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। इस संस्था में गौ-माता की सेवा, संरक्षण और इलाज किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर माधव तिवारी, श्रीमती पुष्पा तिवारी और श्री पुनीत गौर भी मौजूद थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button