रायपुर

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने की मुलाकात

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कर रही हैं संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुख्यमंत्री ने की सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना

रायपुर 02 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 1 मार्च को उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सुश्री आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं।

सुश्री आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को इसका समापन करने वाली हैं। इस दौरान वे भारत के 28 राज्यों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अभी तक वे 9 राज्यो में 9600 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं, छत्तीसगढ़ दसवां राज्य है।

मुख्यमंत्री ने सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना की। उन्होंने उनसे अभी तक यात्रा के अनुभव के बारे में जाना और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री आशा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि यात्रा में उन्हें छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों को जानने का भी मौका मिला। राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button