कोरबा,31 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) सोमवार को कोरबा विधानसभा में नामांकन फॉर्म भरने का अंतिम दिन था। सभी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया था । वही कलेक्ट्रेट परिसर में रज्जाक खान अपने बी फार्म कि आश में बैठे रहे। जोगी कांग्रेस ने 29 अक्टूबर को पार्टी के लेटर हेड में कोरबा विधानसभा से रज्जाक खान को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, इसके बाद नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उत्साहित रज्जाक जोगी कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट पहुंचे लेकिन फॉर्म जमा करने के निर्धारित समय तक पार्टी ने रज्जाक के नाम का बी फॉर्म ही जारी नहीं किया जब-जब रज्जाक जिले के पदाधिकारियों से फार्म के बारे में पूछते तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला आखिरकार निर्धारित समय खत्म हो गया और रज्जाक जोगी कांग्रेस से फॉर्म नहीं भर पाए।
मीडिया से चर्चा करते हुए रज्जाक खान बिना नाम बताएं कोरबा के एक कद्दावर नेता पर आरोप लगाया कि हार के डर से उसके द्वारा ही बाहुबल के दम पर उसका बी फॉर्म रुकवाया गया है। जिससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंचा हैं। रज्जाक खान कद्दावर नेता को चुनौती देते हुए कहा कि वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे और अपनी ताकत दिखाएंगे।

