कोरबा

राजस्व मंत्री 21 जून को 359 लाख रू. के विकास कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

TRACK CITY NEWS कोरबा/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में 21 जून बुधवार को सुबह 11 बजे वार्ड क्र. 25 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय हेतु एन.सी.डी.सी. कोरबा में जिला खनिज न्यास मद द्वारा लागत राशि 359 लाख रूपये के  नवीन भवन निर्माण, जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन करेंगे। वहीं कार्यक्रम में गेेस्ट आफ ऑनर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत होंगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा की जायेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद एवं एल्डरमेनगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button