कोरबा

राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट्स किकबॉक्सिंग क्लब एवं लेवल अप मिक्सड मार्शल आर्ट्स अकादमी कोरबा के सभी 7 खिलाड़ियो ने झटके 7 मेडल

 

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगता बिलासपुर ज़िले के हॉलिक्रोस स्कूल लाल खदान में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक आयोजित किया गया था।जिसमे कोरबा ज़िले के ड्रेगन मार्शल आर्ट्स एंड किकबॉक्सिंग क्लब एवं लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकैडमी सिटी सेंटर मॉल के 5 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक विजेता यशराज खरे, विस्वध्वज सिंह, प्रेरणा मुनि, कास्य पदक विजेता अनिकेत सिंह और जिया सिंह एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट्स एंड किकबॉक्सिंग क्लब निहारिका के 2 खिलाड़ी कांस्य पदक मनीष पांडेय एवं स्वर्ण पदक शौर्य तिवारी ने प्राप्त किया लेवल-अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकैडमी सिटी सेंटर मॉल के सह-संचालक अविनाश बंजारे ने बताया कि विजयी प्रतिभागी दिनांक 15,16,17 मई में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।विजेता खिलाड़ियो को ड्रैगन मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक एवं मुख्य कोच अजीत शर्मा, AKACG अध्यक्ष – दीपक प्रसाद , जिला अध्यक्ष विकास झा , उपाधक्ष – जितेन्द्र सिंह राजपूत ,सहसचिव – राजेश मिश्रा, महेश देवांगन, कोषाध्यक्ष – राजेश कुमार ज़िला ओलंपिक संघ अध्यक्ष नौसाद ख़ान सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र,क्रीड़ा अधिकारी के एल टंडन,खेल अधिकारी दिनु पटेल जी,खेल अधिकारी रामकृपाल साहू,पूर्व क्रीड़ाधिकारी प्यारेलाल चौधरी ज़िला कराते संघ के अध्यक्ष सुशील चंद्रा , राजेन्द्र निर्मलकर,कृष्णा यादव , सत्येन्द्र पटेल , राजेन्द्र यादव,मोहन प्रसाद, आश्रिता चौहान,प्रीति चौहान , आदर्श शर्मा ,द्वारा सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाये दी गई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button