रायगढ़

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में थे 5 तस्कर, 25 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

रायगढ़(ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा तस्करी में संलिप्त चार युवकों और एक अपचारी बालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 25.175 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5 लाख 82 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपी महाराष्ट्र के पुणे जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ पहुंचे थे। यहां से उन्हें पुणे जाना था, लेकिन रास्ते के खर्च की व्यवस्था करने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ही गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पहली कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार, 20.434 किलो गांजा जब्त

20 नवंबर 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर तीन व्यक्ति बैग और ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमोल बबन धोत्रे (29 वर्ष), सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18 वर्ष) और शुभम नंदू गुंजाल (23 वर्ष), सभी निवासी जिला पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 पैकेट में रखा 20.434 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा आईफोन, रेडमी और ओप्पो कंपनी के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है।

दूसरी कार्रवाई में 4.741 किलो गांजा के साथ दो पकड़े गए

इसी दौरान पुलिस को रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास दो व्यक्तियों के बैग में गांजा रखकर वाहन का इंतजार करने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। इनमें इम्तियाज रफिक ईनामदार (21 वर्ष), निवासी चाकन मानिक चौक, जिला पुणे और 16 वर्ष 2 माह का एक अपचारी बालक शामिल था।

तलाशी के दौरान इम्तियाज के बैग से पांच पैकेट में रखा 4.741 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 92 हजार रुपये है। साथ ही 10 हजार रुपये कीमत का एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में दोनों ने ओडिशा से गांजा खरीदकर पुणे ले जाने की बात स्वीकार की।

NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 25.175 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। चार वयस्क आरोपियों और एक अपचारी बालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 582/2026 एवं 583/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में TI कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में की गई। इसमें उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विजय एक्का, दिलसिंह कंवर, जगदेव मरकाम, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में आरपीएफ रायगढ़ का भी विशेष सहयोग मिला।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button