कोरबा

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

कोरबा,05 दिसंबर (ट्रैक सिटी) श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर में उनके घर में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। आज दोपहर बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाई फिर भाग निकले। गोगामेडी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया .जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में उनका गोगामेड़ी के घर ले जाने वाले युवक की भी मौत हो गई गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

पुलिस के अनुसार श्याम नगर जनपद पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है । मंगलवार दोपहर 1:30 बजे उनके घर तीन बदमाश पहुंचे। पहले वह बात करने लगे करीब 10 मिनट बाद ही दोनो ने फायरिंग कर दी । फायरिंग के दौरान गार्डन गोगामेडी को बचाने की कोशिश की बदमाशों ने उसे पर भी फायरिंग कर दी। जाते-जाते एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में भी गोली मारी । बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में नवीन को गोली लग गई और उसकी भी मौत हो गई । फायरिंग के बाद दो बदमाश भागते हुए एक गली से निकले और एक कार को रोक कर लूटने का प्रयास किया। उसने ड्राइवर को पिस्तौल दिखाएं तो ड्राइवर कार को भगा ले गया इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार को बदमाशों ने निशाना बनाया स्कूटी सवार को गोली मारकर घायल कर दिया और उसको स्कटी लेकर फरार हो गए।

 

 

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button