कोरबा

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन आज

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित सार्वजनिक अपमान के विरोध में रविवार 16 अगस्त को कोरबा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आह्वान पर देशभर के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

भाजयुमो जिला कोरबा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संगठन ने प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम विवरण के अनुसार, प्रदर्शन रविवार 16 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक, कोरबा में एकत्रीकरण के साथ शुरू होगा। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
भाजयुमो ने कहा कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान और देश की भावनाओं से जुड़े इस विषय पर कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button