मुंगेली

”विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का जिले में बेहतर आयोजन सुनिश्चित करें – कलेक्टर

विडियो कांफ्रेसिंग रूम में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मुंगेली,12 दिसंबर (ट्रैक सिटी)  कलेक्टर राहुल देव ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के जिले में सफल एवं बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित विडियो कांफ्रेसिंग रूम में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा वंचित हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, एसडीएम लोरमी प्रवीण तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने यात्रा के आयोजन हेतु जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्ययोजना के बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों का नामांकन, उत्तरदायित्वों के निर्वहन, समन्वय, समितियों का गठन, अधिकारियों का प्रशिक्षण, जिला स्तर पर नियंत्रण एवं समन्वय कक्ष की स्थापना, प्रचार-प्रसार हेतु वैन के रूट चार्ट, वैन आने के पूर्व की तैयारी, प्रचार वैन के गांव में पहुचने के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, वाहन प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति, आईटी पोर्टल में वास्तविक समय में निगरानी आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। शीघ्र ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही लक्षित और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button