मुंगेली (ट्रैक सिटी) विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के अध्यक्ष चन्द्र कुमार अजगल्ले के मागदर्शन में स्वामी आत्मानंद स्कूल पथरिया और आंगनबाड़ी केन्द्र करही में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के सचिव श्रीमति कंचन लता आचला ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। उन्होंने विश्व में बढ़ती जनसंख्या के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिका और स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

