कोरबा

05 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जांच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में सम्पन्न।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग कोरबा ,यूनिसेफ छत्तीसगढ तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में गैर संचारी रोगों पर विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की शीध्र पहचान, समय पर जॉंच एवं रेफरल को बढ़ावा देना तथा लागों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस शिविर में 97 लोगों का स्वास्थ्य जॉंच किया गया जिसे 02 सिकल सेल मरीज और 15 सिकल सेल वाहक मिले । प्रतिभागियों को चिकित्सकीय परामर्श, प्रारंभिक जांच, स्वास्थ्य शिक्षा तथा आवश्यकतानुसार रेफरल सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में विशेष रूप से सिकल सेल, बाल मधुमेह(टाईप 1 डायबिटीज), जन्मजात हृदय रोग(सीएचडी), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर समुदाय को जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के शुरूआती लक्षणों-जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं कमजोरी लगना के संबंध में तथा सिकल सेल रोग की नियमित जांच एवं परामर्श तथा जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया। तथा एैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थय जॉंच कराने की सलाह दिया गया साथ ही सिकल सेल रोग की समय पर स्क्रीनिंग, नियमित उपचार एवं निरंतर परामर्श के महत्व का भी सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, गंभीर बिमारियों की पहचान सुनिश्चत करने तथा समय पर उपचार से जटिलताओे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में जिला नोडल डॉ.बी.आर रात्रे,खण्ड चिकित्सा अधिकारी कटघोरा डॉ.रश्मिलता सिंह, पद्माकर शिंदे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,डॉ.गजेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं यूनिसेफ टीम, डॉ.डी.श्याम कुमार एवं एमसीसीआर ट्रस्ट, चिरायु टीम के चिकित्सक एवं कर्मचारी , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियो, मितानिनों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button