Korba

विश्व शौचालय दिवस पर जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ विश्व शौचालय दिवस 2024 अंतर्गत 22 दिवसीय हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान शुभारंभ 19 नवंबर 2024 को उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन सह विभागीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को सुबह 11ः30 बजे ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान को सफल बनाने के लिए भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय एवं स्वच्छता विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, जिला पंचायत सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button