कोरबा

वोटर अधिकार यात्रा महासभा का आयोजन  मंगलवार को,कार्यक्रम को सफल बनाने हुई बैठक

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) आमसभा के कार्यक्रम को सफल बनाने और कोरबा जिला कांग्रेस की सहभागिता को लेकर आज टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक ली गई । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही है । वोटों की हेराफेरी के उदाहरण अब प्रमाणित हो रही है । बैठक में जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि कल दिनांक 9 सितम्बर को सुबह 9 बजे कोरबा शहर कांग्रेस से अधिक से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बिलासपुर में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा महासभा में सम्मिलित होने रवाना होंगे । वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि आगामी 16 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, पूर्व उप मुख्यमंत्री एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में विशाल मशाल यात्रा निकाला जावेगा, जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे । इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक आदि शामिल होंगे ।

पूर्व महापौर राजकिशोर ने बस्तर में अत्याधिक बारिश के कारण आई आपदा पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश भर से एकत्रित कर सहयोग राशि बस्तर भेजा जायेगा। जिसके तहत् श्री प्रसाद ने उपस्थित कांग्रेस जनों से आव्हान करते हुए सहयोग देने आग्रह किया, तब उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान किया है और दिनांक 17 सितम्बर तक आगे भी टी पी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में अपना नाम पता दर्ज करा कर सहयोग देने अपील किया गया है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव बी एन सिंह, विकास सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, पुर्व अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पुष्पा पात्रे, पूर्व सभापति, धुरपाल सिंह कंवर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, राजेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, पालुराम साहू, आदि उपस्थित थे ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button