कोरबा

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं।

मन की बात' में उमड़ा जनसैलाब, गोपाल मोदी के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं की ऐतिहासिक सहभागिता।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में भव्य सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में 135 युवा एवं 135 महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का एकाग्रता एवं उत्साह के साथ सामूहिक श्रवण किया। आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि मन की बात की 135वीं कड़ी के अवसर पर 135 युवा और 135 महिलाएं एक साथ उपस्थित होकर राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रेरक संदेशों के साक्षी बने। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*मिट्टी के गणेश, लोकल को बढ़ावा और विकसित भारत का संदेश दिया गोपाल मोदी ने*

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को निरंतर प्रेरणादायक और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी गणेश चतुर्थी पर प्रधानमंत्री ने प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं के बजाय मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का आह्वान किया है, ताकि पर्यावरण और जल स्रोत सुरक्षित रह सकें। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ का समर्थन करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की और कहा कि भारत अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं जीवनशैली के कारण विश्व में विशिष्ट पहचान रखता है। श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे विकसित भारत के निर्माण में अपना व्यक्तिगत योगदान सुनिश्चित करें। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए प्रत्येक नागरिक से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

*मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम : रितु चौरसिया*

प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार युवाओं और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं तथा सेवा, स्वच्छता, नवाचार और सामाजिक दायित्व की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

*विकास-आरती अग्रवाल की सक्रिय भूमिका से सफल हुआ ‘मन की बात’ महाआयोजन*

इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी आरती अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं एवं युवाओं से आज के प्रसारण से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद आरती विकास अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह, सह संयोजक अविनाश दुबे, वार्ड प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला, संजीव शर्मा, उदय श्रीवास्तव, अंजना सिंह, शिव चंदेल, कमला गुप्ता, रानी यादव, दीपा पांडेय, रिंकू गुप्ता, कन्हैया साहू, करण सोनी, हेमा साहू, इंद्रमोहन झा, सपना झा, अतुल जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button