गरियाबंद

शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ

29 सितम्बर तक चलेगा अभियान बच्चों को दी जायेगी विटामिन-ए और आयरन की खुराक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

गरियाबंद/ गरियाबंद जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 29 अगस्त से 29 सितंबर 2023 तक किया जा रहा है। इस अभियान में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को विटामिन-ए व 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जा रहा है। जिला गरियाबंद के 51 हजार 780 बच्चों (9 माह से 5 वर्ष) को विटामिन-ए की खुराक एवं 55 हजार 280 बच्चों (6माह से 5 वर्ष) को आई.एफ.ए. सिरप 1200 सत्र आयोजित कर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पिलाये जाने का लक्ष्य है। शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर नागाबुड़ा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.के.सी.उरांव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सोनल धु्रव एवं सरपंच खम्मन सिंह दाऊ द्वारा 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटमिन-ए व आयरन सिरप 6 माह से 5 वर्ष के बच्चो को पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.बारा ने बताया कि 9 माह से 05 वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन-ए छः माह के अंतराल में एवं 6 माह से 5 वर्ष बच्चों को आरयन सिरप सप्ताह में 2 बार सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पिलाया जा रहा है। बच्चों का वजन कराना, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन, 0 से  5 वर्ष के बच्चो का नियमित टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतिदिन 1 गोली आयरन की दिया जा रहा है एवं जो बच्चें छुटे जायेगे उन बच्चों को अतिरिक्त मॉनिटरिंग कर दवा सेवन कराया जायेगा। विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो प्रकृतिक रूप से कई खाद्य पदार्थो में मौजुद होता है। विटामिन-ए सामान्य दृष्टि प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण हैं जो आंख की कर्निया की रक्षा करने में मदद करता है और हृदय फेफड़े गुर्दे और अन्य अंगों को ठीक से काम करने एवं रतौधीं रोग से छुटकारा और रोकथाम करने में मदद करता है। इस अवसर पर विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, शेखर सिंह धुर्व्रे, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी एम.एल. कश्यप, सी.एच.ओ. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button