कोरबा

शौच के लिए घर से निकले व्यक्ति की तालाब में मिली लाश

 

कोरबा/करतला (ट्रैक सिटी)। कोरबा के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंहरचुआ के खम्भा तालाब में सुबह के वक्त एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान गांव के ही चरमत सिंह राठिया पिता मधु राम राठिया उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई। मृतक के बड़े भाई अनुज राम ने बताया कि चरमत सोमवार को शाम करीब 5:00 बजे घर से शौच करने जाने की बात कहकर निकला था जो घर वापस नहीं लौटा। संभवत तालाब में डूबने की वजह से उसकी मौत हुई होगी। पंचनामा आदि कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button