NEWS

श्मशान घाट के पास जुआ खेलते 19 गिरफ्तार

52 पत्ती ताश व 31,900 रुपए नगद जब्त 

 

ट्रैक सिटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक  राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में जुआ, सट्टा जैसे कारोबार पर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस को रूपए पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !

दिनांक 30.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि अच्छी तालाब बिजली खंभा के नीचे श्मशान घाट के पास भाटा गांव में कुछ जुआरियन ताश पत्ती से काट पत्ती का जुआ रूपए पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर खेल रहे हैं की सूचना पर तत्काल टीम बनाकर घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रूपए पैसे का दाव लगाकर हार जीत का खेल खेल रहे जुआरियन को पकड़ कर उनके जुआ रकम 31,900/ रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 522/2024 धारा 3 जुआ एक्ट व अपराध क्रमांक 523/2024 धारा 3 जुआं एक्ट पंजीबद्ध कर कुल 19 आरोपियों  01. टीकम कुमार गेंडरे 02. मुकेश कुमार साहू 03. भोजराम धीवर  04. भुवनेश्वर धीवर 05. राजेंद्र कुमार साहू 06. जयंत कुमार बांधे 07. खाम सिंह उर्फ रोशन साहू 08. सौरभ राजपूत 09. सूर्यकांत पाल 10. नारायण ढीमर 11. जितेंद्र सोनकर 12. तोमलेश महिलांग 13. डोमन निषाद 14. सुरेश कुमार साहू 15. धर्मेंद्र साहू 16. प्रेम शंकर धीवर17. दुर्गेश कोसरिया 18. सुखराम नायक19. कल्याण को दिनांक 30.11.2024 को गिरफ्तार किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button