कोरबा

सघन जनसंपर्क में जुटे तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा

गांव-गांव पहुंचा रहे हैं सरकारी योजनाओं की जानकारी

कोरबा (ट्रैक सिटी)। प्राकृतिक मंगलवार को पाली-तानाखार के लोकप्रिय विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने अपने भ्रमण एवं सघन जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा किया। सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम पंचायत दुल्लापुर में आयोजित बैठक में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया ।

इसके पश्चात श्री केरकेट्टा ने पसान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बच्चन साय कोर्राम से उनके निवास पर मुलाकात की उसके पश्चात व गम पंचायत पसान के रेस्ट हाउस पहुंचे और यहां आए हुए ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की प्रमुख समस्याएं जानी और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की. विधायक श्री केरकेट्टा ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की .इस दौरान पसान ब्लॉक अध्यक्ष बच्चन साय कोर्राम, विधायक प्रतिनिधि आनंद मित्तल, जुनैद खान, राजू मासीह,संगठा श्रीवास सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसीगण व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button