Korba

सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई कार , पूर्व पार्षद सहित सात सवार हुए घायल।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही। जानकारी के अनुसार ट्रेलर से कार के टकराने पर पूर्व कांग्रेस पार्षद सहित सात सवार घायल हो गए। गनीमत यह रही की कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक की जान बन गई।अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे अपने परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तब कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। कार में सवार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।

बताया जा रहा है कि कार में पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, बहन और भांजी सहित सात लोग सवार थे। ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से वाहन चालक सहित सब बाल-बाल बच गए।गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी, बहन और भांजी सहित सात लोग घायल हुए हैं।दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटित दुर्घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही करी।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button