कोरबा

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल : कोरबा में ठेले से टकराकर बाइक सवार की गई जान, कुसमुंडा खदान क्षेत्र में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई, जहां ठेले से टकराने पर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना एसईसीएल कुसमुंडा खदान क्षेत्र में हुई, जहां ट्रेलर के नीचे आने से चालक की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ठेले से टकराकर बाइक सवार की मौत

पहली घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे कृष्ण कुमार अपना ठेला टीपी नगर से बुधवारी की ओर लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार सुनील गुप्ता (35) ठेले से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। मृतक बालको क्षेत्र का निवासी था और नगर निगम में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेलर की चपेट में आने से चालक की जान गई

दूसरी घटना एसईसीएल कुसमुंडा खदान के तीन नंबर बेरियर के समीप हुई। बताया गया कि कोयला लोडिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे ट्रेलर चालक नरेश कुमार केंवट (43) सड़क किनारे वाहन के पीछे बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान कोयला लोडिंग की आपाधापी में एक अन्य चालक ने ट्रेलर को आगे बढ़ा दिया, जिससे नरेश वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ग्राम सीस, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर का निवासी था और एक कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत था। बताया गया कि वह 18 जून की रात रायपुर से ट्रेलर लेकर कुसमुंडा खदान पहुंचा था और बेरियर नंबर तीन के पास अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button