कोरबा

सीतामणी रेत घाट पर माइनिंग टीम से हुज्जत, जब्त ट्रैक्टर लेकर भागने का आरोप

कोरबा (ट्रैक सिटी)। सीतामणी रेत घाट पर रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का मामला अब कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम से कथित बदसलूकी तक पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक, अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग टीम के सामने एक ट्रैक्टर मालिक ने कथित तौर पर दबंगई दिखाई और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ हुज्जतबाजी एवं झूमा-झटकी की।
बताया जा रहा है कि खनिज विभाग की टीम द्वारा रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर को कार्रवाई के लिए पकड़ा गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक ने कथित तौर पर टीम के साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि मामला देखते ही देखते झूमा-झटकी तक पहुंच गया और कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की गई।
जब्त ट्रैक्टर भी लेकर चला गया!
सूत्रों के अनुसार, विवाद के बीच कार्रवाई के लिए पकड़ा गया ट्रैक्टर भी कथित तौर पर जबरन लेकर चला गया। यदि यह आरोप सही है तो यह न केवल खनिज विभाग की कार्रवाई में सीधे हस्तक्षेप का मामला है, बल्कि सरकारी कार्रवाई को चुनौती देने जैसा गंभीर विषय भी माना जा रहा है।
घटना के बाद सीतामाणी रेत घाट पर अवैध रेत परिवहन और कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि खनिज विभाग इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
हालांकि, घटना के संबंध में खनिज विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। विभाग का आधिकारिक बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button