कोरबा

सी डी टाइप कॉलोनी में ओपन जिम लगाने के कार्य का हुआ शिलान्यास…

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। फेडरेशन 01 के महासचिव आर सी चेट्टी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा जोनल सचिव सरोज राठौर के प्रयासों से लगभग एक वर्ष पश्चात सी डी टाइप कॉलोनी बंगाली दुर्गा पंडाल के पास स्थित वृक्षारोपण क्षेत्र में ओपन जिम लगाने के कार्य का हुआ शिलान्यास।लंबे समय से यहाँ पर ओपन जिम की मांग विद्युत कर्मचारियों के परिजनों द्वारा की जा रही थी जिस पर फेडरेशन 01 के जोनल सचिव सरोज राठौर द्वारा स्थानीय प्रबंधन से इस विषय पर पत्राचार भी किया गया था लगातार अधिकारियों से पत्राचार एवं बातचीत के फलस्वरूप एक वर्ष बाद यह कार्य सम्पन्न हुआ।ओपन जिम लगने से कर्मचारियों एवं उनके परिजनों तथा बच्चों को काफी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा।फेडरेशन की पहल पर ओपन जिम लगाए जाने पर जोनल सचिव सरोज राठौर ने प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिविल विभाग से मंजू चौहान कार्यपालन अभियंता(सिविल),मधु मैडम सहायक अभियंता,अनामिका पूरब कनिष्ठ अभियंता,दीदा कुजूर सर्,फेडरेशन 01 की ओर से जोनल सचिव सरोज राठौर,शाखा अध्यक्ष पवन दास,कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत कटकवार,उपाध्यक्ष होमन देशमुख, सहसचिव सतीश वर्मा,कार्यालय प्रभारी बंशीलाल मंडावी, उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button